परेड मैदान में आयोजित आरोग्य मेले में योगा करती योगा वर्ड चैंपियन दिलराज प्रीत कौर ।
उत्तराखंड की ऑफिशियल योग एंबेसडर और योगा वर्ल्ड चैंपियन दिलराज प्रीत कौर ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में चल रहे आरोग्य मेला-2020 में कई योगासन कराए। साथ ही दर्शकों की ओर से योग पर पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया।
दिलराज ने बताया कि योग शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ और मजबूत रखता है। योग से कोई भी व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ध्यान न रख पाने के कारण अस्वस्थ हो रहे हैं। सुबह के समय योग करना शरीर को ऊर्जा देता है। वह चार साल की थी तब से नियमित योग कर रही हैं। मेले का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, उत्तराखंड आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा निदेशालय, आयुष मंत्रालय और आयुष मंत्रालय उत्तराखंड सरकार की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि मॉडल और अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं शनिवार सुबह 11 बजे आरोग्य मेले में आएंगी और कार्यशाला में भी भाग लेंगी।