फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने कर्नल के खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देहरादून में तैनात कर्नल प्रभात कुमार के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। यह रकम दिल्ली के एक एटीएम से निकाली गई है। एटीएम क्लोनिंग का शक जताते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस एटीएम का फुटेज प्राप्त करने को दिल्ली जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कैंट के यंग रोड निवासी मेजर भारतेन्दु कुमार ने पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे से मिलकर बताया कि उसके ससुर कर्नल प्रभात कुमार 116 बिग्रेड देहरादून में तैनात है। ससुर के मोबाइल पर 10 फरवरी को बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी होने का संदेश आया। यह रकम दो किश्तों में निकाली गई है। पहले नौ फरवरी और फिर 10 फरवरी करे 50-50 हजार रुपये निकाले गए। तत्काल बैंक में जाकर शिकायत की गई। पास बुक में एंट्री से पता चला कि रकम दिल्ली के एक एटीएम से निकाली गई है। एसपी चौबे के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पीड़ित अफसर ने कोलकाता और दिल्ली में एटीएम का प्रयोग किया था। ऐसे में एटीएम क्लोनिंग होने की आशंका है। सेना के अफसर ने दून में काफी समय से एटीएम का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें