फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में अखिलेश नहीं आजम खान की सरकार: दिग्विजय

Mon, 12 Oct 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव नहीं आजम खान की सरकार चल रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीफ मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कौन गोमांस खाएगा और कौन नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए राज्य सरकारें स्वतंत्र हैं। उन्होंने दादरी कांड का जिक्र करते हुए केंद्र और यूपी सरकार को नसीहत दी कि इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

दिग्विजय सिंह क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं विधायक सुरेश राणा ने कहा कि आजम खान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और अखिलेश को चाहिए कि वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्ता और टकराव की राजनीति छोड़ गांव और प्रदेश के विकास में योगदान का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को क्षत्रिय महासभा की ओर से रजवाड़ा फार्म हाउस में आल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिक्षा के जरिये समाज के विकास का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं

बिहार में हो रहे चुनाव परिणामों पर बोलते हुए कहा कि देश में सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं रहा। यही कारण है कि अब भाजपा भड़काऊ भाषण देकर देश को बांटने काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में अखिलेश नहीं बल्कि आजम खान की सरकार चल रही है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि क्षत्रिय महासभा के योगदान से देश के विकास को गति मिल रही है। उन्होंने गांव और प्रदेश के विकास में सहयोग का आह्वान किया। बातों ही बातों में उन्होंने नसीहत भी दे डाली। कहा कि अब तलवार की जगह बौद्धिक शक्ति के इस्तेमाल का युग है। आजादी के बाद प्रजातंत्र में तलवार नहीं बल्कि शिक्षा और बुद्धि से विकास किए जाने की जरूरत है।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं विधायक सुरेश राणा ने कहा कि आजम खान यूपी में सत्ता कब्जाने की फिराक में हैं। कहा कि आजम खान सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। जितना जल्द ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष पी राघव राजू एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने किया। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, बेहट विधायक महावीर राणा, पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा, सुशील चौहान, वाईपी सिंह, मेयर यशपाल राणा, ठाकुर विरेंद्र सिंह, अभय राणा, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें