फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां LED स्क्रीन पर पढ़ सकेंगे भगत सिंह की फांसी का केस ट्रायल

Thu, 06 Oct 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
भगत सिंह
विज्ञापन
शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की फांसी से जुड़े केस ट्रायल के डिजिटल संस्करण का बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के एक समारोह में लोकार्पण किया।
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में लोकार्पण समारोह के दौरान इतिहास विभाग के संयोजन में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के शहीदों का केस ट्रायल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संग्रहालय में मौजूद होना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

उर्दू से हिंदी अनुवाद किया

शहीद-ए-आजम भगत सिंह
उन्होंने पाकिस्तान से ट्रायल लाकर उसका उर्दू से हिंदी अनुवाद करने पर लक्ष्मण शर्मा सहित कई लोगों को सम्मानित किया। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लाहौर कोर्ट से 1667 पन्नों का यह ट्रायल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के विशेष प्रयास से भारत लाया गया है। उर्दू से हिंदी अनुवाद होने के बाद विवि ने अब ट्रायल का डिजिटलाइजेशन कराया है।

इसे बाद देश का कोई भी नागरिक गुरुकुल आकर शहीदों की फांसी से जुड़े अनसुने पहलुओं को जान सकेगा। हालांकि भविष्य में इसे आनलाइन किए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें