जीनोम एडटिंग माध्यम का सहारा लिया जा रहा
डॉ. नायक कहते हैं कि संस्थान ने उच्च हाई प्रोटीन जिंक राइस को तैयार किया था, अब धान की ऐसी प्रजाति को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा, जिसका सेवन करने से आयरन भी पहुंच सके। इससे शरीर में लोगों को आयरन की कमी होती है, वह दूर हो सकेगी। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए भी धान की प्रजाति विकसित करने को लेकर कार्य हो रहा है।
कहा, संस्थान ऐसा चावल तैयार करने पर काम कर रहा, जिसके सेवन से मधुमेह रोगियों को कोई दिक्कत न हो। कहा, यह शोध कार्य चार साल से चल रहा है, आने वाले समय में धान की यह खास प्रजाति तैयार हो सकेगी। इस शोध में परंपरागत तरीकों के अलावा जीनोम एडटिंग माध्यम का सहारा लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...38th National Games: उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, इसी महीने जारी होगा पूरा कार्यक्रम
187 प्रजातियों को विकसित किया
राष्ट्रीय चावल अनुसंधान, कटक 1948 से काम कर रहा है। यहां धान की 187 प्रजातियों को विकसित किया जा चुका है। संस्थान बाढ़, सूखा ग्रस्त क्षेत्र, गर्म और सर्द क्षेत्र आदि को भी ध्यान में रखकर प्रजातियों के विकसित करने के लिए कदम बढ़ाए हैं।