धुमाकोट में दुर्घटना का दर्दनाक मंजर
यह खबर मिलते ही दिनेश सिंह बदहवास हो गए। अर्जुन बढ़ियोवाला इंटर कॉलेज में छठी कक्षा तो मानसी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
मानसी के साथ ही उसका छोटा भाई गजेंद्र भी कक्षा एक में पढ़ता है। इधर, दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनकी मां क्रांति देवी भी बेसुध हो गईं। परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। बच्चों के पिता आसपास के लोगों के साथ शव लेने के लिए रवाना हो गए।
इधर, बच्चों की मौत पर विधायक आदेश चौहान, बीईओ अनिल कुमार, उपशिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी आदि ने शोक जताया है। उधर, भोगपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मानसी उनके स्कूल में पढ़ती थी। मानसी की मौत पर सोमवार को स्कूल में शोक रहेगा।