मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। संबंधित विभागों ने भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तैयारी चाक चौबंद कर ली हैं।
रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी में भी तड़के तीन बजे से छह बजे तक कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं रात आठ बजे के बाद एक बार देहरादून में बारिश शुरू हो गई।