फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धराली आपदा @एक साल: जख्मों को दिल में रखकर आगे बढ़ने की कोशिश, खेती और स्वरोजगार के सहारे लौट रही जिंदगी

Wed, 05 Aug 2026 12:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

धराली आपदा को एक साल बीत चुका है, लेकिन अपनों को खोने और उजड़ते आशियानों का दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इसके बावजूद ग्रामीण खेती, बागवानी और स्वरोजगार के जरिए नई शुरुआत करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
धराली आपदा के एक महीने बाद के हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धराली में आज के दिन आई आपदा में लोगों ने अपनो को खो दिया। वह लोग आज भी अपनों को चेहरा आखिरी बार देखने की आस लगाए बैठे हैं। साथ ही कई लोग बेघर हो गए। इनमें से करीब तीस परिवार आज भी किराए और रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। दूसरी ओर कई लोगों ने घर के साथ रोजगार का साधन भी छिन गया। इसके बावजूद भी धराली अब धीरे-धीरे आपदा से उभरने का प्रयास कर रहा है।

प्रशासन के अनुसार धराली में 21 परिवारों के पुर्नवास के लिए भू-वैज्ञानिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। 66 लोगों की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं, साथ ही 25 परिवारों की कार्रवाई जल्द की जाएगी। इसके साथ ही धराली गांव के लोग अब धीरे-धीरे इस आपदा से उभरते हुए सेब बागवानी और नगदी फसलों की खेती पर निर्भरता को प्रबल कर रहे हैं।

विज्ञापन


 गांव में स्वरोजगार को मजबूत करने की दिशा में कदम
हालांकि धराली गांव के लोगों का कहना है कि अब दोबारा वहां पर होटल व अन्य व्यवसयाय शुरू करना खतरा है। लेकिन अगर खीर गंगा से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं। तो नदी के दोनों किनारों पर बागवानी और खेती कर लोग अपनी आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। जिन लोगों के होटल व दुकानें बच गई थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब पहाड़ के निकायों में शुरू होंगे आरोग्य मंदिर, पहले पुनर्निर्धारण करेगा शहरी विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोबारा से उन्हें स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं की ओर से भी गांव में स्वरोजगार को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है। वहां पर युवतियों ने आपदा के बाद से परिवार को संभालने के लिए ट्रैकिंग के व्यवसाय को चुना है। आपदा प्रभावितों का कहना है कि वह आपदा के जख्मों को दिल में लिए हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें