फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा बाजार, भगवान भी मेड इन चाइना

Thu, 31 Oct 2013 11:56 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं।
विज्ञापन


सराफा, कार, बाइक, पटाखा, बर्तन, गारमेंटस के कारोबारियों को बस खरीददारी का इंतजार है। इस साल धनतेरस पर विशेष संयोग बन रहा है ऐसे में कारोबारियों को लाखों के कारोबार की उम्मीद है।

विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, हरबर्टपुर, डाकपत्थर बाजार पूरी तरह से सामानों से सज गए हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने बाजार का जायजा लिया तो सुबह बारिश होने के कारण कम रौनक दिखाई दी लेकिन शाम होते ही बाजार खिल उठा।
विज्ञापन


भगवान भी मेड इन चाइना
धनतेरस के दिन अपने मित्रों-रिश्तेदारों को उपहार में देवी-देवताओं की मूर्तियां देना बेहद शुभ माना जाता है। बाजार में इस बार गणेश-लक्ष्मी के साथ हनुमान, साईं बाबा आदि देवताओं की मूर्तियां उपलब्ध है। खासकर इस बार मूर्ति उद्योग में भी चाइना बाजार का दख्ल देखा जा रहा है। बाजार में कई ऐसी मूर्तियां उपलब्ध हैं जो मेड इन चाइना है।

रंगीन बर्तनों की बहार
इस धनतेरस पर बाजार में रंगीन बर्तनों की बहार है। बर्तन कारोबारी सुधीर अग्रवाल के अनुसार इस बार बाजार में लाखों रुपये के बर्तन बिकने की उम्मीद है। इस बार बाजार में नई डिजाइन व रंगीन बर्तन की बहार होगी।

इलेक्ट्रानिक बाजार भी तैयार
धनतेरस पर खरीददारी के लिए इलेक्ट्रानिक बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है। खरीददारों के लिए एलसीडी, एलईडी, वाशिंग मशीन, टीवी, एसी, फ्रिज का नया स्टॉक जुटाया गया है। एस्सार इलेक्ट्रानिक के संजय गुप्ता का कहना है कि इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने कई तरह के प्रोडेक्ट मार्केट में उतारे हैं।

पटाखा कारोबार को पंख
बुधवार को डीएम और एसएसपी द्वारा पटाखा कारोबारियों को दुकानें लगाने की छूट देने के बाद बृहस्पतिवार को पटाखा कारोबार को भी पंख लग गए। शाम होते ही बाजार पटाखों से सज गया। इस बार कई तरह के आतिशबाजियो से भरे नए पटाखे बाजार में आए हैं।

ड्राई फूट और मिठाई पैक तैयार
इस दिवाली मिठाइयों के साथ ही ड्राई फ्रूट भी पैकेट गिफ्ट के रूप में बंटेगे। मिठाइयों में आ रही शिकायत को देखते हुए इस बार कई कंपनियों ने पियोरिटी का वादा करते हुए कई मिठाइ पैक भी बाजार में उतारे हैं।  

बाइक बाजार भी गुलजार
धनतेरस के लिए बाइक बाजार भी गुलजार हो चुका है। इस साल अकेले विकासनगर में 250 बाइक बिकने की संभावना है। हीरो शोरूम के राजीव चावला का कहना है कि इस बार खरीददारी के लिए 70 बाइकें बुक हुई हैं जबकि शुक्रवार को भी अन्य ग्राहकों के आने की उम्मीद है।

बाजार में जीरो जोन लागू
विकासनगर। मुख्य बाजार में शुक्रवार से जीरो जोन लागू हो जाएगा। इसके तहत तीन दिन तक चौपहिया वाहनों का बाजार में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डाकपत्थर, कालसी से देहरादून जाने वाली बस डाकपत्थर तिराहे से डायवर्ट हो जाएंगी। जीरो जोन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग पेदय या दुपहिया वाहनों से ही बाजारों में खरीददारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस मुस्तैद
शुक्रवार से शुरू हो रही दिवाली रंगत को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस मूहर्त में करें खरीददारी
आचार्य भुवन चंद्र नैनवाल के अनुसार धनतेरस पर स्थित लग्नों और अस्थिर लग्नों में खरीददारी का विशेष संयोग रहता है। इन लग्नों के अनुसार ही धनतेरस की खरीददारी करनी चाहिए। इस बार खरीददारी के लिए शाम को 5:25 बजे से 8:00 बजे तक खरीददारी का शुभ मूहर्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें