दीपावली में रोशनी इस बार घर में उजाले के साथ खुशबू भी बिखरेगी। दीपावली में रोशनी इस बार घर में उजाले के साथ खुशबू भी बिखरेगी। बाजार में त्योहार के लिए परफ्यूम वाले दीये और कैंडल भी मौजूद हैं।
दीपावली के त्योहार को खुशनुमा बनाने के लिए खुशबू वाली मोमबत्ती के साथ ही बाजार में फ्लोर्टिंग, बीयर कैंड, लेडी कैंडल, टी लाईट कैंडल, फ्रूट कैंडल आदि मौजूद हैं, जिनकी कीमत 20 रुपए प्रति पैकेट से 600 रुपये तक है। सांई परफ्यूमरी हाउस के मालिक विक्रम मित्तल ने बताया कि बीते साल करीब 450 किलो की सबसे भारी मोमबत्ती बनाई गई थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई डिमांड नहीं है।
डिजायनर दीयों की डिमांड
दीपावली में इस बार लोगों की पहली पसंद डिजायनर दीए हैं। सिंगल दीये से लेकर दीया सेट भी बाजार में उपलब्ध है। सेट में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी साथ में लगी हुई हैं, जिनकी कीमत पांच रुपये प्रति पीस से लेकर 500 रुपये तक है। पलटन बाजार में दीये बेच रहे रमेश कुमार ने कहा कि दीयों को बहुत पसंद किया जा रहा है। अमूमन लोग सिंगल दीयों को अधिक संख्या में खरीद रहे हैं।