सात हजार से अधिक दुपहिया की बिक्री
सभी कंपनियों में इसकी भागीदारी तकरीबन 50 फीसदी से अधिक रही। रोहन मोटर्स के प्रबंधक वरुण कपूर ने बताया कि इस बार बाजार पिछले वर्षों की तुलना में अच्छा रहा। शनिवार के कारण बहुत से लोगों ने वाहन नहीं खरीदे। रविवार को भी धनतेरस मनाई जाएगी। लिहाजा, लोगों ने रविवार के लिए भी बुकिंग कराई हैं। वहीं, हीरो, होंडा, टीवीएस, सुजुकी, रॉयल इनफील्ड, बजाज आदि कंपनियों के शोरूम से तकरीबन सात हजार से अधिक दुपहिया की बिक्री की गई।
ये भी पढ़ें...Diwali 2022: ट्रेन मिली न बस, कैसे पहुंचे घर, सीटों की मारामारी के चलते बाथरूम में सफर करने को मजबूर यात्री
इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में भी करंट
इस बार इलेक्ट्रिक वाहन भी नए कलेवर में नजर आए हैं। कई कंपनियों ने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की नई श्रृंखला बाजार में उतारी है। नई कंपनियों ने भी देहरादून को अपना बाजार मानकर यहां अपने शोरूम खोले हैं। धनतेरस के दिन इन शोरूम से भी लगभग एक हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।