फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी सरकार के 100 दिन: मुख्यमंत्री ने कहा-स्वरोजगार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बनेगी ठोस रणनीति

Fri, 01 Jul 2022 03:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम का लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में दोगुनी वृद्धि करने के लिए आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। सरकार का एक-एक पल उत्तराखंड की जनता के लिए समर्पित होगा।

विज्ञापन

 

गुरुवार को अपनी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर सीएम आवास में ग्राम विकास विभाग की ओर से लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून जिले के 51 लाभार्थियों को चेक व चाभी सौंपकर सम्मानित किया।

इस योजना के तहत प्रदेश में कुल पांच हजार लाभार्थियों को आवासों का आवंटन किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) की वित्तीय सहायतित 771 करोड़ की ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि योजना (रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम) का शुभारंभ किया।

 

टनकपुर व गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास

कार्यक्रम में सीएम ने कृषि एवं बागवानी दृष्टि पत्र-2027 व रेशम विभाग का आगामी पांच वर्षों के लिए दृष्टिपत्र का विमोचन किया। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चंपावत में सिप्टी न्याय पंचायत और देहरादून जिले में चामासारी (रायपुर) को मधुग्राम योजना में विकसित करने, चंपावत जिले में राजकीय उद्यान खतेड़ा में तेजपत्ता उत्पादन का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इसके अलावा टनकपुर व गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृहों का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम का लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में दोगुनी वृद्धि करने के लिए आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देना है। यह परियोजना प्रदेश के सभी विकासखंडों में लागू होगी। इस योजना से स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से वित्तीय सहायता देने के साथ उत्पादों को मार्केटिंग की जाएगी। उत्तराखंड 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के पथ पर: गणेश जोशी


प्रदेश के समग्र विकास के दृष्टिगत आगे की योजनाओं के लिए बोधिसत्व की श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमें हर क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए गए हैं। सभी सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नया वर्क कल्चर आया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें...Harish Rawat: किसान खाद की कमी से परेशान, 'हरदा' बोले मैं सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास पर बैठ सकता हूं

युवाओं, महिलाओं व समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। एग्रीकल्चर एवं हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, दीपेंद्र चौधरी अपर सचिव आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन

हमारो पहाड़ा गीत का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ‘सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखंड अपना’ पर आधारित ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉन्ग का विमोचन किया। इस टाइटल सांग में उत्तराखंड की विकास यात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं व राज्य सरकार की ओर से जनहित के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉन्ग के गीतकार नरेंद्र रौथाण, अमित खरे, भूपेंद्र बसेड़ा मौजूद थे। 

शौर्य स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर पहुंच कर शहीद सैनिकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें