फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: तीन नए मंत्रियों को अहम विभागों में अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती, पढ़िए कौन संभाल रहे खास जिम्मेदारी

Wed, 30 Mar 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा को कुल 18 विभागों का बंटवारा किया गया है। वित्त-शहरी विकास प्रेमचंद को, परिवहन-समाज कल्याण चंदन को और कौशल विकास पशुपालन सौरभ बहुगुणा को दिया गया है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की सरकार में तीन नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 विभाग बांटे हैं। तीनों मंत्रियों के हिस्से में छह-छह विभाग आए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इन विभागों के माध्यम से तीनों मंत्रियों के सामने अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त और शहरी विकास व आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। उनके पास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना को मिलाकर कुल छह विभाग हैं। इसी प्रकार, नए मंत्री चंदन रामदास को मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: निजी स्कूलों से बेहतर किए जाने के दावे फेल, कितना भी पैसा दो पर नहीं सुधारेंगे सरकारी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र कल्याण, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मिलाकर चंदन रामदास को भी छह विभाग दिए गए हैं। पहली बार मंत्री बने सौरभ बहुगुणा को चार मंत्रालयों के छह विभाग दिए गए हैं। इनमें पशु पालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल व कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे विभाग भी शामिल हैं। इन तीनों नए मंत्रियों के सामने नई सरकार में अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें