फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खाकी के भ्रष्टाचार पर डीजीपी सख्त, बैठाई गोपनीय जांच

Tue, 05 Jul 2016 08:33 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में अपनी तरह का पहला विभागीय जांच का आदेश 
  • देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर पुलिस पर तलवार 
  • खनन, शराब तस्करी और अवैध वसूली की हैं शिकायतें
विज्ञापन
एमए गणपति - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने अपने ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ गोपनीय जांच बिठा दी है। इसके पीछे बड़ी वजह देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के पुलिस कर्मियों के खिलाफ खनन और शराब की तस्करी में सांठगांठ के साथ अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतें हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में यह अपनी तरह की पहली जांच होगी। पुलिस कर्मियों के अलावा संबंधित थानों के एसओ और पर्यवेक्षण अधिकारी भी जांच के दायरे में होंगे। जांच में पुलिस कर्मियों की संपत्ति का भी आंकलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर भ्रष्ट सरकारी मशीनरी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत डीजीपी एमए गणपति ने अपने स्तर से नई पहल की है। प्रदेश की नदियों में व्यापक स्तर पर हो रहे अवैध खनन और शराब तस्करी समेत अन्य अवैध धंधों में पुलिस सांठगांठ किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाकी के भ्रष्टाचार की शिकायतों से डीजीपी नाराज

police - फोटो : amar ujala
पुलिस भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों पर सुधार की चेतावनी दी गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने से डीजीपी सख्त नाराज है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रमुख ने विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार को देहरादून की ऋषिकेश, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र की पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब की तस्करी कराने का आरोप है। हरिद्वार की कोतवाली पुलिस पर शराब के साथ खानपुर में अवैध खनन का आरोप है। खनन के अवैध कारोबार के बदले पुलिस मोटी रकम वसूल रही है।

ऊधम सिंह नगर के कुंडा इलाके में अवैध वसूली किए जाने के आरोप है। विजिलेंस से इन आरोपों की गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Published By: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें