फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटबॉल प्रतियोगिता में रायपुर और डोईवाला की टीमें फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बालक अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता में विकासखंड रायपुर व डोईवाला ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में बृहस्पतिवार को बालक अंडर-17 व अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। बालक अंडर-17 वर्ग के पहले मैच में विकासखंड रायपुर ने सडनडेथ तक खिंचे मैच में डोईवाला को 7-6 से हराया। मैच के दौरान रायपुर के लिए अद्धव ने 13वें और डोईवाला की ओर से अंकित ने 26वें मिनट में गोल दागा। सडन डेथ तक चले मैच में रायपुर ने 6-5 से बाजी मारी।
दूसरे मैच में विकासखंड सहसपुर ने कालसी को 2-0 से हराया। सहसपुर के लिए अभिषेक ने 25वें और सागर ने 40वें मिनट में गोल दागा। अंडर-21 वर्ग के पहले मैच में विकासखंड कालसी ने चकराता को 1-0 से हराया। कालसी के लिए दक्ष जोशी ने 15वें मिनट में विजयी गोल किया। पहले सेमीफाइनल में डोईवाला ने विकासनगर को 1-0से हराया। डोईवाला के अमन ने 16वें मिनट में गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर ने कालसी को 4-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। रायपुर के लिए मयंक ने चौथे, ध्रुव ने 30वें, अखिलेश ने 40वें और रजत ने 42वें मिनट में गोल किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग प्रमोद चंद्र पांडेय, प्रमोद रावत, गोपाल चौहान, सुनील कुमार, एसडीएस रावत, शैलेंद्र सिंह, अशोक गंगोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें