फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गांव पहुंचे छत्रधारी चालदा महासू देवता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
चालदा महासू देवता के स्वागत की तैयारी में परिवार के सदस्य। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिया। प्रवास के लिए दसऊ मंदिर से प्रस्थान कर गांव में ही बागड़ी के रूप में रुके छत्रधारी चालदा महासू देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को देवता की देव यात्रा अगले पड़ाव भूपोऊ गांव के लिए रवाना हो जाएगी। छत्रधारी चालदा महासू देवता दसऊ स्थित मंदिर से एक साल के प्रवास के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पश्मी गांव जाने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। अभी देवता बागड़ी के रूप में गांव में ही मौजूद हैं। पहले दिन गांव से सटे एक खेत में लगाए गए टेंट में रहने के बाद मंगलवार को देव डोली ग्रामीण कुंवर सिंह चौहान के घर पहुंची। यहां रात्रि प्रवास के बाद देव यात्रा अगले पड़ाव के लिए बुधवार को निकल जाएगी। देव दर्शन के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु देव दर्शन करके अपने परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। देव दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, पश्मी मंदिर के वजीर नरेंद्र सिंह तोमर, खत स्याणा एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, मातबर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान, रितेश चौहान, शेर सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें