बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए तीर्थ पुरोहितों को आमंत्रित कर सरकार की मंशा को स्पष्ट किया है। चारधाम महापंचायत समिति ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि 30 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित रखेंगे।
चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता सकारात्मक रही है। मामले का उचित हल निकलने की पूरी आशा है। हम चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर तक आंदोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद सरकार की तरफ से जो फीडबैक आएगा। जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय करेंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन, सचिव एचसी सेमवाल, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, चारधाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, महामंत्री हरीश डिमरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जुगडाण, सह सचिव सुरेश सेमवाल, सदस्य दुर्गा प्रसाद भट्ट, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव सुरेश उनियाल, संजीव सेमवाल, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत के अध्यक्ष उमेश सती, आचार्य नरेशानंद, दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल श्याम पंजपुरी, कुबेरनाथ पोस्ती, प्रशांत भट्ट, पुरषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल, अखिलेश कोटियाल, राहुल कोटियाल आदि मौजूद थे।