किसी भी उत्पाद को बेचने के लिए उसका डिजाइन बहुत अहमियत रखता है। उत्पाद का रंग रूप जितना बेहतर होगा, ग्राहकों के दिल में उनकी जगह उतनी ही अच्छी होगी।
उत्पाद के डिजाइन के तरीके समझाए
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों को उत्पाद के डिजाइन के तरीके समझाए गए। सहारनपुर रोड स्थित होटल में हुई कार्यशाला का आयोजन आईएयू और राष्ट्रीय डिजाइन संस्था की ओर से किया गया।
आईएयू अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में डिजायन के विभिन्न पहलुओ पर विशेषज्ञों द्धारा विस्तृत चर्चा की गयी।
डिजायन की महत्ता
विशेषज्ञों ने बताया कि उद्योग एवं व्यवसाय के हर क्षेत्र में चाहे वह उत्पादन प्रक्रिया, उत्पादन से पहले या उत्पादन के दौरान एवं उत्पादन के बाद से डिजायन की महत्ता होती है।
किसी भी उत्पाद को ग्राहक की आवश्यकता को ध्यान में रख कर डिजाइन करना भी विचित्र विज्ञान है। जब विशेषज्ञों ने डिजाइन की बारीकियां बताई तो मौजूद उद्यमी भी अपनी गलतियों को लेकर चिंतित नजर आए।
विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार उत्पाद अच्छा होने के बाद भी उसकी पैकिंग का डिजायन खराब होता है तो बाजार में मांग नहीं बन पाती।
मौजूद रहे ये ये लोग
इस अवसर पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान से गायत्री सिंह, शशांक मेहता एवं राष्ट्रीय स्तर के डिजाइन प्रोफेसर अतुल केडिया, राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, हेमन्त कुरीच, केएल खण्डूजा, जेएस बिष्ट, मनोज गोयल, प्रमोद कलानी, ब्रिगेडियर तेजिन्दर सिंह, लतीफ चौधरी, संजय सिकारिया, आरएनएस रावत, अनिल गुप्ता, एससी मित्तल आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...