धर्मावाला स्थित दुकान से पकड़ा कोबरा दिखाते वनकर्मी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के अंतर्गत धर्मावाला स्थित एक परचून की दुकान में चार फीट लंबा कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर तिमली के जंगल में छोड़ा।
मंगलवार सुबह वन क्षेत्राधिकारी पूजा रावल को फोन पर सूचना मिली कि धर्मावाला स्थित एक परचून की दुकान में कोबरा घुसा हुआ है, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को दुकान से बाहर निकाला। बरसात के मौसम में क्षेत्र में कोबरा और अजगर निकलने की घटनाओं में खासा इजाफा हो गया है। कोबरा और अजगर जगलों को छोड़ दिया जाता है। फिर भी ये आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम ने लोगों की सुविधा के लिए सांप, कोबरा और अजगर आदि दिखने पर विभाग को सूचित करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी पूजा रावल ने बताया कि कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।