फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने सामान खरीदने गई बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में डालनवाला पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गृह संग्रह डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक अजय गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शर्मसार करने वाली यह वारदात 10 जनवरी की बताई गई है। दहशत के कारण पीड़िता तीन दिन तक गुमसुम रही। मां के कुरेदने पर बेटी ने पूरी घटना बयां कर दी। दरअसल किशोरी सामान खरीदने तेग बहादुर रोड स्थित गृह संग्रह डिपार्टमेंटल स्टोर में गई थी।

आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर स्टोर मालिक अजय गांधी बदनीयती पर उतर आया। उसने छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने विरोध जताया। आरोप है कि इस पर अजय गांधी ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि डर के कारण तीन दिन तक नाबालिग चुप्पी साधे रही। मां के बार-बार पूछे जाने पर नाबालिग ने घटना का खुलासा किया, तब जाकर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो सका। पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की। साक्ष्याें का संकलन कर आरोपी अजय गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें