फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर के पीएचसी कालसी में डेढ़ माह से बंद है डेंटल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में करीब डेढ़ माह से अत्याधुनिक डेंटल यूनिट बंद पड़ी है। दंत चिकित्सक को महानिदेशक कार्यालय में संबंद्ध किया गया है। जबकि शासन ने सभी विभागों में संबद्धीकरण की व्यवस्था को समाप्त किया हुआ है। डेंटल यूनिट बंद होने से मरीजों को 15 किमी दूर विकासनगर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र दंत चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी विकासखंड के 111 ग्राम पंचायत का केंद्र बिंदु है। कई वर्ष पूर्व यहां डेंटल यूनिट की स्थापना की गई थी। वर्तमान में यूनिट में आधुनिक डेंटल चेयर सहित दंत चिकित्सा में काम आने वाले सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध है। पूर्व में यहां दातों में लगे कीड़ों का इलाज, दांत निकलना, दांत लगाना, रूट कैनाल थेरेपी आदि की सुविधा मिलती थी। दंत चिकित्सक डॉ. आदित्य सिंह को करीब डेढ़ माह पूर्व महानिदेशक चिकित्सा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था, तब से डेंटल यूनिट बंद पड़ी है।

कालसी गेट तिलवाड़ी के ग्राम प्रधान अरुण चौहान ने कहा किप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में शीघ्र दंत चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए। प्राइवेट अस्पतालों में दांत का इलाज महंगा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

हरिपुर कालसी के ग्राम प्रधान जवाहर सिंह चकित ने कहा कि शासन ने संबद्धीकरण की व्यवस्था सभी विभागों में खत्म की हुई है, बावजूद नियमों की अनदेखी कर दंत चिकित्सक को देहरादून संबंद्ध किया गया है। शीघ्र केंद्र में दंत चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. संजय जैन ने कहा कि कालसी में तैनात दंत चिकित्सक का संबद्धीकरण शासन के आदेश पर हुआ है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दंत चिकित्सक की तैनाती का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें