फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड:  हरिद्वार और कोटद्वार में डेंगू से दो लोगों की मौत, लापरवाही पर पौड़ी के सीएमओ व सीएमएस वेतन पर रोक

Fri, 15 Sep 2023 06:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, यहां अब तक 242 मरीजों मिल चुके हैं। वहीं पौड़ी जिले में बीते 24 घंटे में 21 डेंगू के मरीज मिले। देहरादून में 16 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
डेंगू से मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल मंडल में डेंगू से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार और पौड़ी के कोटद्वार में दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दोनों जिलों में अब तक चार-चार लोगों की की मौत हो चुकी है। वहीं डेंगू मामले मे लापरवाही पर पौड़ी के सीएमओ व सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने डेंगू के मामलों में लापरवाही पर पौड़ी के सीएमओ व सीएमएस के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। हरिद्वार में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, यहां अब तक 242 मरीजों मिल चुके हैं। वहीं पौड़ी जिले में बीते 24 घंटे में 21 डेंगू के मरीज मिले। देहरादून में 16 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस, 53 सवारियों को रस्सियों के सहारे निकाला गया
विज्ञापन
विज्ञापन


1446 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं ऋषिकेश में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल में चार डेंगू के मरीज भर्ती हैं। विकासनगर में एलाइजा जांच में 21 डेंगू संक्रमित मिले हैं। वहीं 20 संदिग्ध रोगी भी हैं, जिनकी एलाइजा जांच होगी। अस्पतालों के वार्ड डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों से पैक हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें