फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा डेंगू का कहर

Fri, 21 Oct 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
प्रदेश में ठंड के बावजूद डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दून ही नहीं प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में डेंगू रोगी बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि डेंगू रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजधानी में कुल 273 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसमें जोगीवाला, धर्मपुर, चुक्खूवाला, ईसी रोड, करनपुर, मोहनी रोड, राजपुर, नेहरू कॉलोनी, शिव लोक कॉलोनी, रीठा मंडी, टैगोर कॉलोनी क्षेत्र के एक-एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं पौड़ी गढ़वाल और सहारनपुर के एक-एक रोगी में भी डेंगू मिला। ओपीडी के दो मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। राजधानी में अभी तक कुल 32532 लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 1215 में डेंगू पॉजिटिव मिला है। 

डेंगू पर मौतों के बावजूद नहीं जाग रहा विभाग
तीन महीने में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 1200 से अधिक मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है। स्वास्थ्य मंत्री से लेकर विभागीय अधिकारी तक बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन डेंगू पर रोक तो दूर नियंत्रण तक नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थिति दिन ब दिन विकराल रूप धारण कर रही है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि राजधानी तक में डेंगू की जांच की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। राजधानी में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और दून मेडिकल कॉलेज टीचिंग अस्पताल में जांच हो रही है। लेकिन यह जांच पिछले करीब तीन माह से केवल एक टेक्नीशियन के भरोसे है। अधिकारी तीन माह में एक अतिरिक्त टेक्नीशियन तक तैनात नहीं कर पाए हैं। एक टेक्नीशियन पिछले करीब तीन माह में 30 हजार से अधिक सैंपल की जांच कर चुका है। 

एलाइजा किट भी नहीं
डेंगू की जांच के लिए टीचिंग अस्पताल में पर्याप्त एलाइजा किट भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अस्पताल में हर दूसरे दिन किट खत्म होने से जांच में दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में किट खत्म होने के कगार पर पहुंच गई, जिसके बाद फिर सीएमओ कार्यालय को डिमांड भेजी गई।
विज्ञापन


एलाइजा किट के लिए सीएमओ कार्यालय को डिमांड भेजी गई है। फिलहाल लगातार एलाइजा किट मिल रही है। हालांकि एक साथ किट मिल जाएगी तो दिक्कत नहीं रहेगी।
- डा. केके टम्टा, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें