बुधवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक 23 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 800 के पार हो गया है। वहीं अभियान के दौरान बुधवार को 104 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई एलाइजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक 23 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसमें से एक मरीज दूसरे जिले का वाला है। नए मरीजों सामने आने के बाद देहरादून जिले में ही डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 813 पहुंच गई है। हालांकि यह सरकारी आंकड़ा है।
उधर, बुधवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3623 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान 104 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि लार्वा को नष्ट करा दिया गया है। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।