फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Larvae : देहरादून में 12 जगह पर मिला डेंगू का लार्वा, पढ़ें ये पूरी जानकारी, रख पाएंगे ज्यादा सतर्कता

Thu, 21 Jul 2022 01:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर के अलग-अलग हिस्सों में निकली नगर निगम की टीम को डेंगू का लार्वा मिला। दुकानों के बाहर टंगे हुए त्रिपाल में ठहरे पानी में और गमलों में टीम को लार्वा मिला। टीम ने डेंगू का लार्वा मिलने पर पांच-पांच सौ रुपये के चालान किए।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में 12 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। नगर निगम की टीम ने इनसे संबंधित लोगों के पांच-पांच सौ रुपये के चालान किए हैं। लार्वा कहीं गमलों में ठहरे पानी में था तो कहीं दुकानों के बाहर टंगने वाले त्रिपाल में रुके पानी में। पिछले तीन दिनों में नगर निगम की टीम को 12 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है।

विज्ञापन


वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि बुधवार को इंस्पेक्टर राजवीर चौहान, मनीश दढियाल और राजेश पंवार अपनी टीमों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में निकले थे। उन्होंने सहस्रधारा रोड, इनामुल्ला बिल्डिंग, राजपुर रोड आदि पर चेकिंग की। डॉ. खन्ना ने बताया कि राजवीर चौहान की टीम को छह जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला था। 

ये भी पढ़ें...कातिल ससुर: बहू के गायब होने की अफवाह उड़ाता रहा, कंकाल बन चुके शव को मकान मालिक ऐसे न पहचानता तो कभी न खुलता राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्यादातर लार्वा दुकानों के बाहर टंगे हुए त्रिपाल में ठहरे पानी में मिला। इसके लिए दुकानदारों के चालान किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि रात में जाते समय त्रिपाल को हटाकर जाएं ताकि इसमें पानी न ठहरे। इसके अलावा मनीष और राजेश पंवार की टीम ने दो-दो जगहों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर पांच-पांच सौ रुपये के चालान किए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी दो जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले थे। अब तक 12 जगहों पर लोगों के चालान किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें