बचाव के उपाय
- घर में पानी एकत्रित न होने दें।
- अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें।
- हल्के और शुद्ध खाने का सेवन करें।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें।
यह है डेंगू का एलाइजा टेस्ट
यह एक विशेष प्रकार की रक्त जांच है। इसका उपयोग डेंगू वायरस के लिए एंटीबॉडी या एंटीजन का पता लगाने के लिए किया जाता है। ये परीक्षण दो तरह से किया जाता है। इसमें एनएस-1 एलाइजा और आईजीएम एलाइजा शामिल हैं। यह जांच डेंगू की प्रामाणिक पुष्टि के लिए की जाती है।