डेंगू-चिकनगुनिया से ऐसे करें बचाव
- कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों का पानी सप्ताह में दो बार साफ करें।
- सभी पानी की टंकियां और पानी जमा करने वाली वस्तुओं को ढंककर रखें।
- घर में रखे गमलों के नीचे ट्रे न लगाएं और गमलों में पानी भरा न रहने दें।
- टूटे पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे बेकार टायर आदि इधर-उधर न फेंकें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छरों को मारने वाली मशीन का प्रयोग करें।
- चिड़ियों और जानवरों के पानी पीने के बर्तनों को रोजाना साफ करें।
तीन नए मरीज मिले, 22 पहुंची संख्या
देहरादून में शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक अस्पताल में भर्ती है और दो का इलाज घर पर चल रहा है। सभी मरीजों की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई है। एक मरीज करनपुर, दूसरा भोगपुर और तीसरा रेसकोर्स से है। इन तीनों क्षेत्रों को हाई रिस्क घोषित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम को धर्मपुर में डेंगू का लार्वा भी मिला था, जिसे नष्ट करा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 95 मरीजों की एलाइजा जांच हुई थी। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग अब तक 1888 मरीजों की एलाइजा जांच कर चुका है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rainfall: कई घंटों से हो रहे बारिश, सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
13 सक्रिय मरीज
जिले में डेंगू के 13 सक्रिय मरीज हैं। इनमें नौ का अस्पतालों और चार का घर पर इलाज चल रहा है। अन्य मरीज ठीक हो चुके हैं। अजबपुर कलां, जीएमएस रोड, भोगपुर, भंडारीबाग, पथरीबाग, सिंघल मंडी, पटेल नगर में पिछले साल डेंगू के अधिक मरीज मिले थे। इसलिए, इन इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।