फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: यहां सस्ते काउंटर से चार घंटे में बिक गए 11 क्विंटल टमाटर, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Sun, 09 Jul 2023 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Tomatoes On Cheap Prices: मंडी में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों को सस्ते दामों में टमाटर उपलब्ध कराए गए। शिमला बाईपास से टमाटर खरीदने आए रमेश कुमार ने कहा, इस तरह के काउंटर लोगों को बड़ी राहत देते हैं।
विज्ञापन
टमाटर खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बढ़ते दामों के बीच लोगों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को निरंजपुर स्थित सब्जी मंडी में चार दुकानों पर काउंटर लगा सस्ते दामों में टमाटर उपलब्ध कराए गए। चार घंटे के लिए लगाए गए काउंटरों से कुल 11 क्विंटल टमाटर की बिक्री की गई। इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे गए।

विज्ञापन


शनिवार को मंडी में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों को सस्ते दामों में टमाटर उपलब्ध कराए गए। शिमला बाईपास से टमाटर खरीदने आए रमेश कुमार ने कहा, इस तरह के काउंटर लोगों को बड़ी राहत देते हैं। टमाटर के बढ़ते दामों ने कुछ दिनों से रसोई का बजट बिगाड़ा हुआ है। वहीं, कांवली रोड निवासी कविता ने कहा, टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के बढ़ते दामों ने आर्थिक बोझ बढ़ाया है। समय-समय पर इस तरह के काउंटर लगाए जाने चाहिए।

Uttarakhand:  आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड, सीएम धामी ने जारी किए आदेश, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, फरीद एंड कंपनी की दुकान से आठ क्विंटल, सवींद्र कुमार जग्गी और वर्मा एंड सन्स के काउंटर से 50-50 किलोग्राम और अवतार फ्रूट कंपनी के काउंटर में दो क्विंटल टमाटर की बिक्री की गई।

विज्ञापन

मंडी में गंदगी का अंबार

निरंजपुर मंडी में गंदगी का अंबार लगा रहा। जबकि, सुबह से हुई बारिश के चलते मंडी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या रही। इसके चलते मंडी में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई बार मंडी में जाम जैसी स्थिति भी बनी।

गंदगी पर काटा पांच हजार रुपये का चालान

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने टीम के साथ काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चौधरी इलाहीबख्श की मो. बख्श की दुकान के सामने गंदगी मिली। इस पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें