फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दा और लीवर पर अटैक कर रहा डेंगू

Mon, 07 Oct 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रभाव गुर्दा और लीवर के रोगियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


वायरस के संक्रमण से डेंगू रोगियों के गुर्दे फेल हो रहे हैं। इसके साथ ही लीवर में पानी भर रहा है। दून अस्पताल में डेंगू रोगियों के लिए नया वार्ड बनाया गया है। यहां रविवार को छह नए रोगी भर्ती किए गए।

18 नए संदिग्ध रोगी भर्ती
इनमें पांच हरिद्वार और एक चकराता का है। इंद्रेश अस्पताल में भी छह रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां 18 नए संदिग्ध रोगी भी भर्ती किए गए हैं। दून अस्पताल में भर्ती डेंगू के रोगी शहजाद (35) के लीवर पर डेंगू का असर पड़ा है। उसके पेट में पानी भर गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार से आए डेंगू के तीन और रोगियों का लीवर फूल गया है। विकासनगर क्षेत्र के रोगी राजेश कश्यप के डेंगू संक्रमण के कारण गुर्दे फेल हो गए हैं। डाक्टरों का कहना है कि दिक्कत उन डेंगू रोगियों को हो रही है जो गुर्दा और लीवर के क्रोनिक हैं। दून अस्पताल के वार्ड नंबर 18 को डेंगू वार्ड बनाया गया है।

पढ़ें, डेंगू रोगी बढ़े, प्लेटलेट्स का स्टॉक घटा

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने बताया कि नए रोगी भर्ती किए जा रहे हैं। महंत इंद्रेश अस्पताल, सीएमआई, सिनर्जी आदि में डेंगू रोगियों का इलाज चल रहा है। इंद्रेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि जिन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें तीन दून शहर, एक विकासनगर, दो सहारनपुर और एक हरिद्वार का है।
विज्ञापन


हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भी डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनीता शर्मा ने बताया कि कुछ रोगी हैं जिनके लीवर और गुर्दे पर असर आया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें