फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ अब डेंगू-मलेरिया से भी करें बचाव, ये हैं लक्षण और बचाव के तरीके...

Wed, 20 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के साथ राजधानी में डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ने लगा है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही मच्छरों की तादाद में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डेंगू-मलेरिया को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही मच्छरों से बचाव और अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान भी किया है।

विज्ञापन


जिला वेक्टर बोर्न डिजीज अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि इन दिनों राजधानी में मौसम मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल है। ऐसे में जहां भी रुका हुआ पानी है, वहां मच्छर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग डेंगू के शिकार बनते रहे हैं। इसलिए लोगों को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

ये हैं डेंगू और मलेरिया के सामान्य लक्षण

  • डेंगू के सामान्य लक्षण
    - ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार चढ़ना।
    - मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द। (इसी कारण इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।)
    - आंखों के पिछले भाग में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से बढ़ जाता है।
    - अत्यधिक कमजोरी लगना व भूख न लगना।
    - गले में दर्द होना।
    - शरीर पर लाल चकते होना।
  • मलेरिया के सामान्य लक्षण
    - अचानक बहुत ठंड लगना और तेज बुखार के साथ दांत बजना।
    - शरीर में जलन, सिर व बदन दर्द, फिर पसीना आकर बुखार उतरना।
विज्ञापन

ऐसे करें डेंगू-मलेरिया से बचाव

  • घर के अंदर और आसपास मच्छर न पनपने दें।
  • रुके हुए पानी में मच्छर पैदा होते हैं। इसलिए पानी इकट्ठा न होने दें।
  • कूलर, फूलदान, रेफ्रिजरेटर की ट्रे हफ्ते में एक बार पूरी तरह खाली व साफ करने के बाद सुखाकर इस्तेमाल करें।
  • घर में टूटे बर्तन, गमले, फूलदान, टायर, नारियल के खोल में भी पानी जमा न होने दें।
  • पानी की टंकियों को हमेशा ढककर रखें।
  • गड्ढों को ढककर रखें। नालियों में सफाई रखें और पानी रुकने न दें।
  • जिस पानी को हटाना संभव न हो, वहां केरोसिन या मोबि ऑयल डाल दें।
  • शरीर का अधिक से अधिक हिस्सा ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें