फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में डेंगू का कहर, 60 नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 04 Oct 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

मानसून विदा होते ही प्रदेश में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य में डेंगू के 60 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक 50 मरीज हरिद्वार जिले में चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


जबकि देहरादून में सात और टिहरी गढ़वाल में तीन मरीज भर्ती किए गए। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि, डेंगू की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियोें को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में इसकी रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाएं।
 

विज्ञापन

112 मरीज हरिद्वार में सामने आए

जिला शिक्षाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई है कि वे स्कूलों में सुनिश्चित कराएं कि कोई बच्चा आधी आस्तीन वाली कमीज पहनकर स्कूल न आए। स्कूलों में प्रतिदिन एंटी लार्वा स्प्रे कराएं। स्कूल प्रबंधक भी अभिभावकों को डेंगू के प्रति जागरूक करें। 

अपर सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में अब तक डेंगू के 272 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं। सबसे अधिक 112 मरीज हरिद्वार में सामने आए हैं।

देहरादून में 67, टिहरी गढ़वाल में 58, नैनीताल में 20, ऊधमसिंह नगर में 10, पौड़ी गढ़वाल में चार और अल्मोड़ा में दो मरीज चिह्नित किए गए थे। इन 272 मरीजों में बुधवार को सामने आए 60 नए मामले शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें