फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासू मंदिर हनोल में शुरु हुई धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महासू मंदिर हनोल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब रात्रि विश्राम के लिए इधर-उधर होटल की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। बुधवार को मंदिर प्रबंधन समिति की पदेन अध्यक्ष और एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह ने मंदिर परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनी धर्मशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति का उद्देश्य लोगों को आधार भूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बीते 19 सालों में मंदिर परिसर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। उधर, मंदिर में रात्रि विश्राम की सुविधा शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सचिव एमएल सेमवाल ने बताया कि अब तक क्षेत्र में मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की कोई भी सुविधा नहीं थी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ती थी। ऐसे में धर्मशाला का निर्माण होने के बाद श्रद्धालुओं को रात काटने के लिए छत मुहैया हो सकेगी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में दो कक्ष महिला श्रद्धालु और तीन कक्ष पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा एक स्टोर रूम और समिति कक्ष भी बनाया गया है। एसडीएम ने बताया कि हनोल में जल्द ही सार्वजनिक सुलभ शौचालय भी बनाया जाएगा।
महासू मंदिर हनोल जौनसार बावर के साथ ही हिमाचल प्रदेश और रंवाई, जौनपुर के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर देवता के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन रात को रुकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस मौके पर तहसीलदार के डी जोशी, वरिष्ठ सदस्य राजा राम शर्मा, नारायण सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह चौहान, जीआईसी त्यूनी के प्रधानाचार्य देव सिंह शाह, डॉ. अभिमन्यु राठौर, थानाध्यक्ष संदीप पंवार, विक्रम सिंह पवार, कांडा के प्रधान तेजपाल सिंह राणा, अणु के पूर्व प्रधान मानदास, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा, पर्वतीय पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राम जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें