कालसी तहसील अंतर्गत रणोग छानी नहर की सफाई का भुगतान न होने से नाराज किसानों ने अंबाड़ी स्थित सिंचाई खंड कालसी के दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने शीघ्र भुगतान न होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।सोमवार को कमलेश भट्ट के नेतृत्व में किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन करने वालों में अरविंद चौहान, केदार सिंह, जयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, केसर सिंह, कलम सिंह आदि शामिल रहे।
कालसी तहसील अंतर्गत रणोग छानी नहर की सफाई का भुगतान न होने से नाराज किसानों ने अंबाड़ी स्थित सिंचाई खंड कालसी के दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। फोन पर अधिशासी अभियंता पीएन राय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। किसानों ने शीघ्र भुगतान न होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सोमवार को कमलेश भट्ट के नेतृत्व में किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। सक्षम अधिकारी के न मिलने से गुस्साएं किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। फोन पर आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। कमलेश भट्ट ने कहा कि पहले विभाग ठेकेदार के माध्यम से नहर की सफाई कराता था। बीते चार साल से किसान स्वयं ही नहर की सफाई कर रहे हैं लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। आपदा के दौरान नहर बंद हो जाती है। तब किसान ही इसकी सफाई करते हैं। भुगतान के लिए अब किसानों को टाला जा रहा है। बतादें कि पौने तीन किमी लंबी इस नहर से कैतरी, जुसऊ, दोहा, मटियावा, संवाई आदि गांवों के 50 से अधिक किसानों की कृषि भूमि सिंचित होती है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अरविंद चौहान, केदार सिंह, जयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, केसर सिंह, कलम सिंह आदि शामिल रहे।