फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी कैंट में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ा यात्रा

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली।कांग्रेस लगातार राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
गढ़ी कैंट क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी । अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी और प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के संयुक्त नेतृत्व में गढ़ी कैंट में यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दुर्गामल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल न होकर एक विचारधारा है। यह अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आंदोलनों के माध्यम से समाज व देश के उत्थान के लिए काम करती रही है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने से लेकर अब तक दुनिया के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है। पर आज सत्ता में बैठीं ताकतें देश के सर्वधर्म समभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में उसका डटकर मुकाबला करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों का अपमान किया है, इसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस लगातार राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन उपेंद्र थापली ने किया। यात्रा में सुरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप डोभाल, अनिल बस्नेत, राजेंद्र धवन, प्रशांत खंडूड़ी, विकास राज, मेग सिंह कंडारी, उर्मिला थापा, सागर लाम्बा पवन खरोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें