फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की है पहचान मत, मतदाता और मतदान...

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय कालसी में तहसील कर्मियों और अधिवक्ताओं को शपथ दिलातीं एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालसी तहसील मुख्यालय में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, तहसीलदार एसपी उनियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बर्तवाल, संजय भट्ट, मुन्नाराम वर्मा, धनंजय भट्ट, भोपाल दास, अमर शाह, विपिन बहुगुणा, यूके पाठक, सुरेंद्र वर्मा, पायल चौहान, सूर्यपाल सिंह, भीम दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बाबूराम आचार्य, एनएसएस प्रभारी विजेंद्र सिंह सैनी, डॉ. शक्ति शर्मा, लक्ष्मण सिंह सजवाण, रश्मि नेगी, पूर्णिमा, हर्ष राठौर, तुषार कपूर, सुमित आदि मौजूद रहे।
जीआईसी क्वानू के छात्रों ने प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने बच्चा-बच्चा करे पुकार वोट डालना तुम हर बार, लोकतंत्र की है पहचान मत, मतदाता और मतदान, नागरिकों की है पहचान सबसे पहले मत का दान, बनो देश के भाग्यविधाता अब जागो प्यारे मतदाता, लोकतंत्र हो तभी महान जहां करें सभी मतदान आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रेम दत्त नौटियाल, रूपराम नेगी, ओम प्रकाश लखेडा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। जीआईसी लाखामंडल में भी छात्रों ने मतदान करने की शपथ ली। जेबीआईटी कॉलेज में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन एसडी सिंघल, निदेशक डॉ. अमित कुमार बंसल, रजिस्ट्रार डॉ. विशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर चेयरमैन संदीप सिंघल, सैकेट्री रजत सिंघल, मनोज चौधरी, किशोर भट्ट, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव गिल, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, डॉ. एसएस रावत, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. शिल्पी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें