फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, भगूर प्रधान सहित दो की मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अटाल-फेडीच गांव के बीच फेडीज पुल के पास शनिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार भगूर गांव के प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल प्रधान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्यूनी तहसील के भगूर गांव के प्रधान मुन्ना राणा (26) पुत्र बलवीर और चालक महेश्वर (26) पुत्र टीकम सिंह शनिवार को बोलेरो कैंपर में सवार होकर विकासनगर से भगूर गांव जा रहे थे। देर शाम फेडीच पुल के आगे चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। इसमें महेश्वर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि, प्रधान मुन्ना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, दुर्घटना के बाद से ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसआई संदीप पंवार ने बताया कि रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें