फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एएनएम का ग्रेड वेतन 2800 करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विभागीय मंत्री को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) संघ ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ की मांग है कि एएनएम का ग्रेड वेतन पूर्व की भांति 2800 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि 2018 से पहले एएनएम का ग्रेड वेतन 2800 रुपये था। बाद में इसे घटाकर दो हजार रुपये कर दिया गया। उन्होंने मांग रखी कि पूर्व की भांति ग्रेड वेतन 2800 रुपये किया जाए। पदोन्नति के बाद ग्रेड वेतन 4200 व 5400 रुपये किया जाए। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नर्सिंग अधिकारी का पदनाम दिया जाए। वर्ष 2018 के बाद नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पांच वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्थानांतरण का अवसर दिया जाए। इसके अलावा एएनएम को बायोमेट्रिक उपस्थिति में छूट दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने संघ की मांगों पर विचार कर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राखी चौहान, प्रियंका, सावित्री देवी, ममता, कविता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें