फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटैच शिक्षकों को मूल स्कूलों में भेजने की मांग

Sat, 16 May 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की शुक्रवार को कालसी में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कोटिकरण में संशोधन कर तत्काल अनिवार्य स्थानांतरण की सूची जारी की जाए। स्थानांतरण से पूर्व एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक की पदोन्नति सूची भी जारी की जाए।
विज्ञापन


बेवजह शोषण करने का आरोप
विकासखंड के सुगम स्थानों पर अटैच शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय भेजा जाए। कहा कि कुछ प्रधानाचार्यों द्वारा बेवजह शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रधानाचार्यों की मनमानी से विद्यालयों का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने रमसा के तहत तैनात शिक्षकों को समय पर वेतन न मिलने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ये रहे शामिल
बैठक में सुदर्शन चमोली, शत्रुधन सिंह कुशवाह, अनिल राणा, चतर सिंह, एनवी सिंह, एसएल रतूड़ी, सचिन असवाल, संजय कुमार, जय प्रकाश, एएस बाफिला, राकेश शर्मा, दिनेश भंडारी, रघुवीर तोमर, जसदीप जैमिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें