चकराता विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर वापस लौट रही टिहरी लोक सभा क्षेत्र की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से ग्रामीणों ने बात की। उन्होंने अमलावा नदी में बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जाने व गोशाला से संबंधित समस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने उनकी मांगो पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान गो सेवा संरक्षण समिति के सदस्यों ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि साहिया के पास संचालित गोशाला में 70 से अधिक निराश्रित गोवंश का पालन किया जा रहा है। संसाधनों की कमी के कारण गोशाला के संचालन में बाधाएं आ रही हैं। इसके साथ ही अमलावा नदी में बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जाने की मांग भी उन्होंने सांसद से की।
सांसद ने ग्रामीणों को उनकी मांगो पर संबंधित विभागों से कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। इस अवसर पर गो सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, अमर सिंह चौहान, संजय तोमर, रणवीर चौहान, मोहनलाल शर्मा, कपिल राय, अजय राज, मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।