फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नुकसान को कम करके आय बढ़ा सकते हैं किसान

Fri, 06 Jun 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के माध्यम से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-किसानी से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कृषि में नुकसान को कम करके किसानों को अपनी आय बढ़ाने का संदेश भी दिया।

अभियान के तहत सहसपुर ब्लॉक के चानचक, ढाकी, लखनवाला, लक्ष्मीपुर व विकासनगर के बालूवाला, बरोटीवाला, बादामावाला, गोकुलवाला आदि गांवों में वैज्ञानिकों की अलग-अलग टीम ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन




अभियान का नेतृत्व कर रहे भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के वैज्ञानिक एसएस श्रीमाली, डाॅ. लेखचंद, डाॅ. विभा सिंघल, डाॅ. श्रीधर पात्रा, डाॅ. रमनजीत सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक की जानकारी करके किसान खेती करेंगे तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। खेती में लापरवाही व अज्ञानता के कारण होने वाले नुकसान को कम करके वह अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को बीज, खाद, सिंचाई, जंगली जानवरों से सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें