फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबा आने से एक घंटे बंद रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे

Fri, 03 Jul 2026 10:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जुड्डो झरने के पास शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण मलबा और दलदल आने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। सुबह 4.00 बजे मार्ग बाधित होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए और यात्रियों को गाड़ियों में ही इंतजार करना पड़ा। टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया जैसी सब्जियों और नकदी फसलों से लदे वाहन भी समय पर मंडी नहीं पहुंच सके। बाद में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते जुड्डो झरने के पास से करीब 300 मीटर आगे पहाड़ी से भारी मलबा, पत्थर और दलदल सड़क पर आ गया, जिससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। ऐसे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को करीब एक घंटे तक वाहनों में ही रहना पड़ा।
सूचना मिलने पर सुबह करीब पांच बजे जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी देर तक चली मलबे की सफाई के बाद मार्ग को खोला गया। क्षेत्रीय अभियंता ओमप्रकाश सेमवाल ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात सुचारु करा दिया गया है और संभावित स्लिप वाले स्थानों के आसपास जेसीबी तैनात कर दी गई है। बता दें कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक वाहन पर बड़ा पत्थर गिरा था, जिसमें सवार यात्री और लोनिवि कर्मी बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें