राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अखिल भारतीय स्व. अमर सिंह मेंगवाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन कांटे के मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को चार विकेट से हराया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 256 रन बनाए हैं। इस दौरान सुमित्रा ने 141 गेंदों में 108 रन की शानदार पारी खेली है। जबकि आयुषी गर्ग ने अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी दिल्ली की टीम ने 49.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 260 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की है। इस दौरान उपासना यादव, आयुषी सोनी और नज्मा सोनी ने अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।