फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

Sun, 08 Dec 2013 10:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली के लिए दिल्ली से केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की टीमों ने दून में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


प्पे-चप्पे पर निगाह
स्थानीय एजेंसियां भी परेड ग्राउंड के चप्पे-चप्पे पर निगाह बनाए हुए हैं। उधर, अन्य जिलों से पीएसी और पुलिस जवान भी दून पहुंचने लगे हैं। परेड ग्राउंड में 15 दिसंबर को मोदी की रैली होनी है।

यहां बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई और विशेष अभिसूचना प्रकोष्ठ के कर्मचारी संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं जुटा रहे हैं। खुफिया एजंसियों के लगातार अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन चौकसी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, रैली के दिन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों पर भी मंथन किया जा रहा है।

शनिवार को सीओ सिटी हरीश चंद्र सती ने जीआरपी थाने में रेलवे अधिकारियों, टैक्सी यूनियन और टैंपो यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके अलावा होटल, धर्मशालाओं और शहर की सीमाओं पर भी पुलिस चेकिंग कर रही है।

साइकिल रैली आज, स्थान बदला
शंखनाद रैली की तैयारी के संबंध में निकलने वाली भाजपा की साइकिल रैली का स्थान बदल गया है। माना जा रहा है कि दो वरिष्ठ नेताओं के आपसी खींचतान के चलते साइकिल रैली का स्थान बदल गया है।

पहले रैली कैंट क्षेत्र के बिंदाल पुल के पास से शुरु होनी थी। अब भाजपा महानगर कार्यालय से निकलेगी। रविवार को साइकिल रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भीख मांग महंगाई का विरोध किया
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले भाजपाइयों ने घंटाघर चौराहे पर भीख मांगकर महंगाई का विरोध किया। कार्यक्रम में बच्चों, बड़ों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

मोर्चा के अध्यक्ष रमजान अली ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों को पेट भर खाना मिलना मुश्किल हो रहा है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से अल्पसंख्यकों का विकास होगा।

रविवार को मुसलिम बहुल क्षेत्रों में रैली के लिए घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। इस मौके पर मंसूर अहमद, चांदनी, जरीना, परबीन, शाहीन, इंतजार हुसैन, मुन्ना आदि रहे।

मेला खाली करो कि मोदी आते हैं...
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने परेड ग्राउंड से खादी प्रदर्शनी को हटाने का फरमान जारी कर दिया है। इस मामले में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल की सिफारिश को भी दरकिनार कर दिया गया है।

इस प्रदर्शनी का आयोजन 12 दिसंबर तक होना था, लेकिन अब आयोजकों को आठ दिसंबर को ही तंबू समेट लेने के लिए कहा गया है। खादी प्रदर्शनी और ट्रेड फेयर के आयोजकों को प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी।

प्रशासन ने आयोजकों से कहा है कि 15 दिसंबर को होने वाली रैली में नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर नौ दिसंबर को पूरा परेड ग्राउंड हर हाल में खाली चाहिए। इस पर आयोजकों ने शनिवार से ही सामान समेटना शुरू कर दिया।

इसके अलावा प्रशासन परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों के तंबू-कनात भी उखाड़ सकता है। उधर, खादी प्रदर्शनी के संबंध में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हो सके तो प्रदर्शनी को 12 दिसंबर तक चलने दिया जाए। प्रदर्शनी से खादी उत्पादों के दुकानदारों को बहुत प्रोत्साहन मिला है। लोगों ने भी खादी के उत्पादों को बहुत पसंद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें