फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटक ने मसूरी के टैक्सी चालक पर चाकू से हमला,टैक्सी चालक को आई चोट ,आरोपी पर्यटक की स्थानीय लोगों ने की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी को आगे पीछे और ओवरटेक करने को लेकर टैक्सी चालक और दिल्ली के पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दिल्ली के एक पर्यटक ने चालक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक पर चाकू से हमले की सूचना पर टैक्सी चालक और अन्य लोग पहुंचे और आरोपी पर्यटक को जमकर धुन दिया।
विज्ञापन

टैक्सी चालक सुनील कठैत ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि सुबह साढे़ आठ बजे काला स्कूल वेवरली चौक के पास गाड़ी से सवारी लेने जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग बाइकों को आगे पीछे और ओवरटेक कर रहे थे, जिससे मेरी गाड़ी में टक्कर लग गई। जब विरोध किया तो बाइक सवार पांच से छह लोग मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। सुनील के हाथ, पेट, सिर पर चाकू के गहरे घाव हैं। उधर, हमले के बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए और चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पकड़ कर पीट दिया।
बवाल की सूचना पर पहुुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस किसी तरह से आरोपियों को कोतवाली लेकर पहुंची। पीछे से टैक्सी चालक और स्थानीय लोग भी पहुंचे और बवाल किया। बाद में पुलिस ने सभी को कोतवाली से खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी नई दिल्ली के गोविंदपुरी के कालकाजी निवासी मंदीप सिंह, प्रथम बत्रा को पकड़ लिया है। मंदीप के भी चोटें आईं है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला किया। बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें