फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: दंगाइयों ने उत्तराखंड के युवक को जिंदा जलाया, एक साथी अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Feb 2020 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • बेकरी के गोदाम में सो रहा था युवक, साथी भी अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस ने की घटना की पुष्टि, युवक के चाचा व जीजा दिल्ली रवाना
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दंगे ने पहाड़ को भी हिला दिया है। उत्तराखंड में पौड़ी जिले के रोखड़ा गांव का युवक जिस गोदाम में सो रहा था, दंगाइयों ने उसमें आग लगा दी, जिससे वह गोदाम में ही जिंदा जल गया। जबकि उसका साथी घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। साथी की सूचना पर युवक के चाचा और जीजा दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी ने भी दिल्ली में युवक की मौत की पुष्टि की है। थाना पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी की ग्राम पंचायत ग्वींठ के पूर्व प्रधान चरण सिंह और रोखड़ा निवासी शंकर सिंह ने बताया कि रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह (19) पुत्र गोपाल सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई है।

दिलबर के साथ काम करने वाले पड़ोस के ईड़ा गांव निवासी उसके साथी श्याम सिंह ने इसकी सूचना बीती 26 फरवरी की शाम को दी। उन्होंने बताया कि श्याम सिंह व दिलबर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकरी में काम करता था मृतक

12वीं पास दिलबर डेढ़ वर्ष से शहादरा, दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। श्याम ने ग्रामीणों को फोन पर बताया कि 24 फरवरी की रात को दिलबर बेकरी के गोदाम में सो रहा था। तभी दंगाइयों ने गोदाम में आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया।

श्याम ने बताया कि दंगाइयों ने उस पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होश आने पर उसने अपने आप को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती पाया। उसे वहां किसने पहुंचाया, इसकी जानकारी नहीं है।

एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने दिल्ली में दिलबर की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं, पैठाणी थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह रोखड़ा गांव पहुंचकर दिलबर के परिजनों से मिले। उन्होंने बताया कि दिलबर का शव लेने उसके चाचा व जीजा दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें