फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से लो विजिबिलिटी बनी बाधा, दूसरे दिन भी बाधित रही दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच एयर इंडिया की ओर से संचालित हवाई सेवा पर कोहरे के चलते विराम जारी है। कोहरे के चलते शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार दूसरे दिन फ्लाइट ने दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सकी। इससे यात्रियों को टैक्सी और अन्य माध्यमों से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। 

विज्ञापन


एयर इंडिया दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच एटीआर 72 विमान से सप्ताह में चार दिन (बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार) हवाई सेवा का संचालन कर रही है। शरद ऋतु के शुरू होते तराई में कोहरे ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए।

इसके चलते अब तक छह उड़ानें रद हो चुकी हैं। शनिवार को विजिबिलिटी जहां मात्र 100 मीटर थी, वहीं रविवार को भी विजिबिलिटी 300 मीटर ही रही। इसके चलते विमान ने दिल्ली से ही उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन


इससे फ्लाइट में सीट बुक करा चुके यात्रियों को निराश होकर अन्य माध्यमों से अपने गंतव्यों को रवाना होना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि डीजीसीए के अनुसार विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम दो हजार मीटर विजिबिलिटी होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें