फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया बोले: शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए लाएं नव-परिवर्तन, यह राज्य को बचाने का चुनाव

Mon, 10 Jan 2022 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिसोदिया ने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को बारी-बारी से 10-10 साल मौका दिया। एक बार आप(आम आदमी पार्टी) को मौका दो। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे। आप घोषणा नहीं, गारंटी देती है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए नवपरिवर्तन लाएं। यह उत्तराखंड को बचाने का चुनाव है। राज्य गठन के 21 सालों में भी राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपने साकार नहीं हुई है। नेता माला-माल हुए हैं। आप सिर्फ वादे नहीं काम करके दिखाने वाली पार्टी है। सोमवार को सिसोदिया ने उत्तराखंड में वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव से राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कैसे होगा, युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, पलायन पर रोक लग पाएगी? समेत कई सवाल जुड़े होंगे।  

विज्ञापन


उत्तराखंड को नई राजनीति की जरूरत
उत्तराखंड के लोगों ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी लेकिन 21 सालों के बाद भी राज्य का विकास नहीं हो पाया है। राज्य बनने का फायदा कांग्रेस व भाजपा नेताओं को हुआ है। राज्य गठन से पहले स्कूलों और अस्पतालों की जो स्थिति थी, वही आज भी है। दोनों दलों ने पांच साल तुम लूटो पांच साल हम लुटेंगे के मंत्र से सरकारें चलाईं। अब समय आ गया है कि इस लूट को हर हाल में बंद करना है। इसके लिए उत्तराखंड को नई राजनीति की जरूरत है। जिसके केंद्र में आम आदमी हो। ऐसा विकल्प आप ही दे सकती है। राज्य के लोगों को आप के रूप में नया विकल्प मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें