चार जून को सबसे अधिक वेटिंग
वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की अपेक्षा एक्ज़ीक्यूटिव क्लास में सफर करने को लेकर अधिक उत्साह नजर आ रहा है। एक्ज़ीक्यूटिव कोच में 104 सीट हैं। इसमें पहले दिन यानी 29 मई को दून से दिल्ली के लिए 15 वेटिंग आ गई है। इसी तरह चेयर कार में 396 सीटें हैं, इसमें 29 मई को दिल्ली के लिए 29 वेटिंग पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बुकिंग 4 जून के लिए हुई है। दरअसल इस 4 जून को रविवार है, इसके चलते 4 जून को ट्रेन में रूड़की से ही वेटिंग शुरू हो गई है।
यह है टिकटों की स्थिति
देहरादून से मुजफ्फरनगर
तिथि एक्ज़ीक्यूटिव क्लास कुर्सी यान कोच
29 मई 15 वेटिंग 41 वेटिंग
30 मई 5 वेटिंग 24 वेटिंग
1 जून 1 वेटिंग 131 सीटें उपलब्ध
2 जून 9 सीटें उपलब्ध 179 सीटें उपलब्ध
3 जून 15 सीटें उपलब्ध 158 सीटें उपलब्ध
4 जून दो वेटिंग 83 सीटें उपलब्ध
देहरादून से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल
तिथि एक्ज़ीक्यूटिव क्लास कुर्सी यान कोच
29 मई 15 वेटिंग 41 वेटिंग
30 मई 5 वेटिंग 24 वेटिंग
1 जून 1 वेटिंग 123 सीटें उपलब्ध
2 जून 9 सीटें उपलब्ध 178 सीटें उपलब्ध
3 जून 15 सीटें उपलब्ध 156 सीटें उपलब्ध
4 जून 2 वेटिंग 71 सीटें उपलब्ध
नोट: यह आंकड़ें 26 मई की शाम को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।