फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम के चेहरे के मुद्दे पर बोले प्रीतम, कहा- मेरा चेहरा क्या बुरा है

Mon, 26 Jul 2021 03:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव में चेहरे की सियासत जंग जारी है। अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरा चेहरा क्या बुरा है?

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव में कोई चेहरा घोषित नहीं किया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। सत्ता में आने पर विधायक ही दल का नेता चुनेंगे। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर लोगों को चेहरा ही चाहिए तो मेरा चेहरा क्या बुरा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला है। बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया
उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें