फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी, राजस्थान से किया आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 02:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक व्यक्ति को अनजान नंबर से बिजली का बिल बकाया होने का मैसेज आया था। इस मैसेज में एक लिंक भी दिया हुआ था। लिंक पर जब क्लिक किया तो उनके फोन में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड हो गई। इसके माध्यम से ठग ने उनके फोन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। और उनके खाते से ठग ने 10 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर इस ठगी को अंजाम दिया था। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि रविकांत उपाध्याय ने साइबर थाने को शिकायत की थी। उनके पास एक अनजान नंबर से बिजली का बिल बकाया होने का मैसेज आया था। इस मैसेज में एक लिंक भी दिया हुआ था। इस लिंक पर जब उपाध्याय ने क्लिक किया तो उनके फोन में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड हो गई। इसके माध्यम से ठग ने उनके फोन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। इस तरह उनके खाते से ठग ने 10 लाख रुपये निकाल लिए।

ये भी पढ़ें...Paritosh Tripathi Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित ये सितारे छाए
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने उन खातों की जांच की जिनमें यह पैसा ट्रांसफर किया गया था लेकिन यह खाता फर्जी आईडी के माध्यम से खोला गया था। इन पर दर्ज मोबाइल नंबरों की सहायता से कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में प्रभुराम खीचड़ निवासी रतननगर, चुरु, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक क्रेडिट कार्ड, कई डेबिट कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें